सोनकपुर स्पोटर्स स्टेडियम में राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

WhatsApp Channel Join Now
सोनकपुर स्पोटर्स स्टेडियम में राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू


मुरादाबाद, 27 अप्रैल (हि.स)। ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रीय ब्लाइंड क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को रामगंगा विहार स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सोनकपुर स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया। जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि आंजेनय कुमार सिंह मंडलायुक्त व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शैैफाली सिंह द्वारा दृष्टिबाधित खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर एवं गुब्बारें उड़ाकर किया गया।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि मनीष शर्मा एडीआरएम को ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन उप्र के सचिव डॉ अजय पाठक ने बुके देकर, शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक राम विनय कुमार सिंह एवं मुख्य प्रबन्धक विवेक गर्ग बैंक आफ बड़ौदा मुरादाबाद एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक एसबीआई के मुख्य प्रबन्धक वरूण यादव एवं नवनीत कुमार गौर एवं गौरव गुप्ता सीए मौजूद रहे।

मौ0 बाकर अली जैदी क्रिकेट कोच, रोहित कुमार, चन्द्र प्रताप सिंह, जतिन कुमार, अजय कुमार निर्णायक मण्डल मे थे। प्रतियोगिता के मंच का संचालन अरूण शंखधार ने किया। इस अवसर पर प्रदीप सक्सैना, अंकित अग्रवाल, लेखाकार, नरेश पाल सिंह, आसिफ बैडमिन्टन प्रशिक्षक, आशय वर्मा कराटे प्रशिक्षक, गोविन्द कुमार कुष्ती कोच, आदि उपस्थित रहे।

पहले दिन प्रतियोगिता का परिणाम:

उक्त प्रतियोगिता का पहला मैच उत्तर प्रदेश बनाम उत्तराखण्ड के बीच खेला गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवर में 237 रन बनाये, उत्तर प्रदेश की ओर से अजीत बाबू ने 131 और चन्दन कुमार ने 68 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखण्ड की टीम मात्र 148 रनों के स्केार पर ढेर हो गयी। उत्तराखण्ड टीम की ओर से सतेन्द्र ने 56 रन बनाये।

उत्तर प्रदेष की टीम ने यह मैच 89 रन से जीत लिया। उत्तर प्रदेश के अजीत बाबू मैन ऑफ द मैच चुने गये।

दूसरा मैच हरियाणा बनाम महाराष्ट्र के बीच खेला गया जिसमें हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 15 ओवर में 95 रन बनाये। हरियाणा की ओर से आदिल ने 18 और हिमांषु ने 12 रन बनाये। वहीं महाराष्ट्र की टीम की ओर से प्रषान्त जगताप ने 02 विकेट एव प्रणव ने दो विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम मात्र 09 विकेट के स्केार से मैच जीत लिया। महाराष्ट्र टीम की ओर से प्रषान्त जगताप ने 73 रन नाबाद बनाये। हरियाणा की ओर से उज्जवल ने 01 विकेट लिया। महाराष्ट्र का पशान्त जगताप मैन ऑफ द मैच रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story