उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में नैनीताल टाइगर्स ने मुरादाबाद के युवा क्रिकेटर नक्श सिंह को चुना

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड प्रीमीयर लीग में नैनीताल टाइगर्स ने मुरादाबाद के युवा क्रिकेटर नक्श सिंह को चुना


21 सितंबर से 01 अक्टूबर तक देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगी

मुरादाबाद, 17 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में रहने वाले युवा क्रिकेटर नक्श सिंह का चयन उत्तराखंड प्रीमीयर लीग के लिए नैनीताल टाइगर्स की ओर से किया गया है। चैंपियनशिप के अंतर्गत 21 सितंबर से 01 अक्टूबर तक देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगी।

एसआर क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद में क्रिकेट कोच शिवम शर्मा ने गुरुवार काे बताया कि खिलाड़ी नक्श सिंह राइट हैंड के बेस्टमैन और विकेटकीपर हैं। नक्श सिंह ने अपनी मेहनत और खेल के प्रति कर्तव्य निष्ठा से नैनीताल टाइगर्स में जगह बनाई है। खिलाड़ी नक्श सिंह अपनी बैटिंग और विकेट कीपिंग के माध्यम से उत्तराखंड क्रिकेट प्रीमियर लीग में नैनीताल टाइगर्स को अव्वल स्थान दिलाने में सफल हाेंगे।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story