राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


एक स्वर्ण, एक कांस्य पदक और तीन रजत पदक जीते

मुरादाबाद, 02 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मुरादाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कराटे एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के 9 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था और एक स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए हैं। शनिवार को सभी खिलाड़ियों का मुरादाबाद पहुंचने स्वागत अभिनंदन किया गया।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में राघव गुलाटी ने 11 वर्ष आयु वर्ग में 45 किलो से अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं कर्मिष्ठा ज्ञानी (8 वर्ष, 25 किलो से कम) और काव्या पाल (12 वर्ष, 35 किलो से कम) ने रजत पदक अपने नाम किए। आद्या कुमार पांडे (13 वर्ष, 60 किलो से कम) ने भी रजत पदक हासिल किया।

अर्णव कुमार पथिक (12 वर्ष, 45 किलो से कम) ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि में योगदान दिया। वहीं

अन्य खिलाड़ियों में वाणी पांडे, शौर्य पाल, लविश नागर और रोज खान ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वह पदक नहीं जीत सके।

मुरादाबाद लौटने पर आज उन्होंने सभी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। टीम के साथ कोच और मैनेजर के रूप में आशय वर्मा और अमन कुमार मौजूद रहे।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story