अंडर-20 यूपी फुटबॉल टीम में मुरादाबाद के जाने आलम का चयन

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-20 यूपी फुटबॉल टीम में मुरादाबाद के जाने आलम का चयन


अंडर-20 यूपी फुटबॉल टीम में मुरादाबाद के जाने आलम का चयन


मुरादाबाद, 30 अप्रैल (हि.स.)। ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा प्रदेश की टीम घोषित की गई, जिसमें मुरादाबाद मण्डल का एकमात्र खिलाडी जाने आलम का चयन हुआ है।

ज़िला मुहम्मद नासिर कमाल ने आगे बताया कि अंडर-20 अंतर मंडलीय प्रदेश स्तरीय फुटबॉल चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन बीते दिनों 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक मॉडर्न पब्लिक स्कूल मुरादाबाद मे ज़िला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद द्वारा कराया गया। जिसमें प्रदेश की सभी 18 मण्डलों की टीम ने प्रतिभाग किया। उसके उपरांत मुख्य चयन में मुरादाबाद के टीम खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें जाने आलम, मुहम्मद नोमान व निखिल कुमार पर मुख्य चयन में चयन कर्ताओं को जाने आलम ही प्रभावित करने में सफल रहा। जिसके बाद 31 खिलाड़ियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प रेनूकुट में आयोजित किया गया। जहाँ आज महासचिव उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा प्रदेश की टीम घोषित की गई। जिसमें मुरादाबाद मण्डल का एक खिलाड़ी जाने आलम का नाम अंतिम चयन में शामिल किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story