गोंडा मेें आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
गोंडा मेें आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम घोषित


गोंडा मेें आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम घोषित


मुरादाबाद, 15 नवंबर (हि.स.)। जिला फुटबॉल एसोसिएशन मुरादाबाद के महासचिव मुहम्मद नासिर कमाल ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गोंडा मे 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी 18 मण्डल प्रतिभाग करेंगे, उक्त प्रतियोगिता के लिये मण्डल की टीम का चयन निर्धारित तिथि को किया गया था, जिसमें चयनकर्ता के रूप मे मुहम्मद नासिर कमाल, माधुरी देवी, आमिर मिर्ज़ा, सुरेन्द्र पाल सिंह, खेल निदेशालय से क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, अंशकालिक फुटबॉल कोच सचिन विश्नोई रहे।

नासिर कमाल ने रविवार रात्रि विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंजीयन उपरांत आज मण्डल की टीम घोषित की जा रहीं है जिसमें जाने आलम, रोहित चौहान, लक्ष्य वर्मा, रय्यान खान, मोरीश खान, विशाल सागर, गणेश कुमार, अमन मालिक, अभय कुमार, कशिश मसीह, शाह नूर खान, शांतनु ठाकुर, शांतनु मुदगल, मुहम्मद फरहान, मुहम्मद एहसान, राहुल भहुगुणा, कोच सचिन विश्नोई के अलावा अतिरिक्त खिलाडी शाहय उमम, निखिल कुमार, सूरज कुमार शामिल है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777748 Articles

Share this story