मुरादाबाद मंडल के 10 मुक्केबाज प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद मंडल के 10 मुक्केबाज प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे


मुरादाबाद, 1 अक्टूबर (हि.स.)। झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन कर लिया गया है। गुरुवार को नेताजी सुभाषचंद बोस सोनकपुर स्पोटर्स स्टेडियम मुरादाबाद में आयोजित चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न भार वर्गों में 10 खिलाड़ियों को चयनित किया गया। चयनित मुक्केबाज तीन से छह अक्टूबर तक झांसी में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों में 47-50 किग्रा भार वर्ग में विनित, 50-55 किग्रा में उदयवीर, 55-60 किग्रा में सक्षम क्षेत्री, 60-65 किग्रा में कौशल, 65-70 किग्रा में अलीशान अल्वी, 70-75 किग्रा में दानिश आमिर, 75-80 किग्रा में अभिजीत चौधरी, 80-85 किग्रा में शाहनवाज, 85-90 किग्रा में श्याम मोहन का चयन हुआ है। 90 किग्रा से अधिक भारवर्ग में रवि कुमार शामिल हैं। वहीं टीम मैनेजर की जिम्मेदारी मोहम्मद जुनैद को सौंपी गई है। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय झांसी की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों की टीमें हिस्सा लेंगी। मुरादाबाद मंडल के चयनित

मुक्केबाज अलग-अलग भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। 10 चयनित खिलाड़ी झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story