हैदराबाद के मेहर प्रकाश, फरीदाबाद के बालकिशन, अमेरिका के चरबाल व जेएस की जोड़ी जीती

WhatsApp Channel Join Now
हैदराबाद के मेहर प्रकाश, फरीदाबाद के बालकिशन, अमेरिका के चरबाल व जेएस की जोड़ी जीती


मुरादाबाद, 28 अक्टूबर (हि.स.)। मुरादाबाद में आयोजित हो रहे एचएस चड्ढा मेमोरियल एमटी-400 चैंपियंस कप अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के छठे दिन बुधवार को मेहर प्रकाश हैदराबाद, बाल किशन थोरिया फरीदाबाद, चरबाल व जेएस अमेरिका की जोड़ी बालकिशन व अरुण समेत अन्य खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।

कांठ रोड स्थित ब्रास सिटी जिमखाना में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को सभी आयु वर्ग के सिंगल्स एवं डबल्स के फाइनल्स खेले गए। प्रातः 8 बजे से खिलाड़ियों ने मैच के लिए स्ट्रेचिंग, रनिंग और फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से टेपिंग कर खुद को तैयार किया और रेफरी द्वारा प्रथम मैच की घोषणा 8 बजे की गई। मुख्य अतिथि रेलवे के डीसीएम विपिन कुमार शर्मा के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी गई। कल गुरुवार को के एक दिलचस्प मैच में 60 आयु वर्ग का सिंगल्स मैच नागराज व भानु प्रताप के बीच प्रातः 8 बजे खेला जाएगा।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव अवनीश रस्तोगी, पैटर्न सरदार गुरमीत सिंह चड्ढा, कमल सिंह, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. पीके गुप्ता, राजेन्द्र यादव, भानु सिंह, अंकुश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

मैच के परिणाम :

65 आयु वर्ग : मेहर प्रकाश हैदराबाद ने ओ. पी. दीक्षित भोपाल को 4-6, 10-2, 10-4 से पराजित किया।

60 आयु वर्ग: मैसूर के नागराज ने पुनीत गुप्ता को 6-1, 6-0 से पराजित किया।

55 आयु वर्ग : बाल किशन थोरिया फरीदाबाद ने नरेन्द्र कांबोज (पुणे) को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

70 आयु वर्ग : चरबाल व जेएस अमेरिका की जोड़ी ने एसजेएस रंधावा व सुरेंद्र मोहन शर्मा को 6-2, 6-2 से पराजित किया।

35 आयु वर्ग : योगेश व वेणुगोपाल को बालकिशन व अरुण ने 6-1, 6-3 से पराजित किया।

विशेष घोषणा व पुरस्कार वितरण: एसोसिएशन ने बताया कि शीघ्र ही जूनियर वर्ग के मैच भी मुरादाबाद में नई पीढ़ी में खेल के प्रति जोश एवं नई दिशाओं की संभावनाओं हेतु आयोजित कराये जायेंगे। एसोसिएशन की ट्रॉफी पाकर सभी विजेता बहुत प्रसन्न थे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story