बाली में मयंक झा की शानदार जीत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका दरभंगा

WhatsApp Channel Join Now
बाली में मयंक झा की शानदार जीत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका दरभंगा


बाली में मयंक झा की शानदार जीत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमका दरभंगा


दरभंगा, 03 सितंबर (हि.स.)। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित प्रतिष्ठित सीएफ कैनगो फाइट नाइट-40 प्रतियोगिता में दरभंगा के रामबाग निवासी मयंक झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी इस उपलब्धि से बिहार और दरभंगा का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर गौरवान्वित हुआ है।

मयंक झा रामबाग निवासी अमरकांत झा एवं वंदना झा के पुत्र हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में मयंक ने अपनी तकनीक, आत्मविश्वास और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

जीत के बाद मयंक ने स्टेज पर योग मुद्रा में अपनी जीत का जश्न मनाया। उनका यह अंदाज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना।

मयंक की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के साथ रामबाग और दरभंगा में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उनकी उपलब्धि पर दरभंगा राज के प्रबंधक पावन कुमार दत्ता, राजू मंडल, सुनील राय, सुशील कुमार सिंह, मनीष गिरी, अरुण शर्मा सहित शहर के कई लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की। लोगों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर मयंक की सफलता दरभंगा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story