प्रदेशीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में चैम्पियन बनीं लखनऊ और मेरठ की टीमें

WhatsApp Channel Join Now
प्रदेशीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में चैम्पियन बनीं लखनऊ और मेरठ की टीमें

प्रदेशीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में चैम्पियन बनीं लखनऊ और मेरठ की टीमें

प्रदेशीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में चैम्पियन बनीं लखनऊ और मेरठ की टीमें

मुरादाबाद, 18 अक्टूबर (हि.स.)। जनपद मुरादाबाद में 15 से 18 अक्टूबर तक चली प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन रविवार शाम को बहुत ही जोश और उत्साह के साथ हुआ। अंडर-17 में लखनऊ मंडल प्रथम, अयोध्या द्वितीय रहा और अंडर-19 में मेरठ मंडल प्रथम, वाराणसी द्वितीय रहा। विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रदेशीय विद्यालयीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 की मेजबानी इस बार मुरादाबाद के द्वारा गई। जिसमें अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हुई इस प्रतियोगिता में यूपी के 23 मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक शिवलाल, विशिष्ट अतिथि आपर जिलाधिकारी नगर अंकुर श्रीवास्तव रहे। आभार मुरादाबाद जिला विद्यालय निरीक्षक मुरादाबाद रितु तोमर ने व्यक्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरोहा शतानंद शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मद्य निषेध अधिकारी मनोज की गरिमामयी में उपस्थिति रही।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763241 Articles

Share this story