क्रिकेट खिलाड़ी कुनाल दिवाकर का मैनपुरी क्रिकेट हॉस्टल के लिए चयन

WhatsApp Channel Join Now
क्रिकेट खिलाड़ी कुनाल दिवाकर का मैनपुरी क्रिकेट हॉस्टल के लिए चयन


मुरादाबाद, 28 जुलाई (हि.स.)। नेता जी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम मुरादाबाद के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी कुनाल दिवाकर का चयन मैनपुरी क्रिकेट हॉस्टल के लिए हुआ है।

कुनाल दिवाकर क्रीड़ाधिकारी एवं क्रिकेट प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कुनाल बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज होने के साथ मिडिल ऑर्डर के आक्रामक बल्लेबाज भी हैं। उनकी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन के चलते ही उनका चयन संभव हो सका है।

कुनाल के चयन पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय विक्रम पाठक, प्रधान सहायक राम कृपाल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक ललिता चौहान, कुश्ती प्रशिक्षक गोविंद कुमार, फुटबाल प्रशिक्षक सचिन बिश्नोई, वॉलीबॉल प्रशिक्षक निशा और बैडमिंटन प्रशिक्षक मो. आसिफ सिद्दीकी सहित स्टेडियम के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story