केकेआर खिलाड़ियों ने किया बंगाल की कांथा कला का सम्मान, महिला सशक्तीकरण को दिया बढ़ावा

WhatsApp Channel Join Now
केकेआर खिलाड़ियों ने किया बंगाल की कांथा कला का सम्मान, महिला सशक्तीकरण को दिया बढ़ावा


केकेआर खिलाड़ियों ने किया बंगाल की कांथा कला का सम्मान, महिला सशक्तीकरण को दिया बढ़ावा


केकेआर खिलाड़ियों ने किया बंगाल की कांथा कला का सम्मान, महिला सशक्तीकरण को दिया बढ़ावा


कोलकाता, 19 अक्टूबर (हि.स.)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से एसएचई कांथा के साथ साझेदारी की है। इस पहल के तहत कोलकाता स्थित भारतीय संग्रहालय में आयोजित विशेष दुर्गा पूजा आयोजन ‘देवी दुर्गा : थ्रेड्स ऑफ डिविनिटी’ के माध्यम से पारंपरिक कांथा कढ़ाई और महिला कारीगरों के योगदान को प्रदर्शित किया गया।

भारतीय संग्रहालय ने संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से पहली बार अपने परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल स्थापित किया। 11 अक्टूबर को उद्घाटित इस आयोजन में बंगाल की दुर्गा पूजा परंपरा, कांथा कढ़ाई और संग्रहालय की सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत किया गया। केकेआर की विशेष प्रदर्शनी में कांथा कारीगरों के काम को जगह दी गई, जबकि एक अन्य दीर्घा में एसएचई कांथा की चार दशक की यात्रा को दर्शाया गया।

17 अक्टूबर को सप्तमी के अवसर पर केकेआर के खिलाड़ी राहुल त्रिपाठी और सौरभ दुबे पंडाल पहुंचे। उन्होंने कांथा कारीगरों और ‘साहसी रानियों’ से मुलाकात कर उनके काम और प्रयासों की सराहना की।

केकेआर की मुख्य विपणन अधिकारी बिंदा डे ने कहा कि बंगाल से गहरे जुड़ाव के कारण फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है। इस पहल का उद्देश्य पारंपरिक कला को संरक्षित करने वाली महिलाओं को पहचान दिलाना और उनके लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता के अवसर बढ़ाना है।

कार्यक्रम में केकेआर के ‘साहसी रानी’ कार्यक्रम को भी प्रमुखता दी गई। यह पहल वंचित समुदायों की महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। उद्घाटन समारोह में कलकत्ता फाउंडेशन से जुड़ी साहसी रानियों ने धुनुची नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा का स्वागत किया।

आयोजन के दौरान केकेआर मेला भी लगाया गया, जिसमें करीब 100 कांथा कारीगरों, केकेआर प्रशंसक समूहों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। लाइव कढ़ाई प्रदर्शन, संवादात्मक कार्यशालाओं और उद्यमिता संबंधी सत्रों के जरिए कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने तथा आजीविका के नए अवसर तलाशने का मंच मिला।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763674 Articles

Share this story