सरगुजा में कुश्ती का दमदार समापन, हिमाचल और असम बने चैंपियन

WhatsApp Channel Join Now
सरगुजा में कुश्ती का दमदार समापन, हिमाचल और असम बने चैंपियन


सरगुजा में कुश्ती का दमदार समापन, हिमाचल और असम बने चैंपियन


सरगुजा में कुश्ती का दमदार समापन, हिमाचल और असम बने चैंपियन


अंबिकापुर, 31 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में पिछले चार दिनों से चल रही कुश्ती स्पर्धा का मंगलवार को शानदार समापन हो गया। देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले, जहां प्रतिभागियों ने अपनी तकनीक, ताकत और रणनीति का शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा जमाया।

समापन अवसर पर घोषित टीम चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में हिमाचल प्रदेश ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि जम्मू-कश्मीर ने फर्स्ट रनरअप और महाराष्ट्र व झारखंड ने संयुक्त रूप से सेकंड रनरअप का स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में असम ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि झारखंड फर्स्ट रनरअप और कर्नाटक व तेलंगाना सेकंड रनरअप रहे।

अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों में महिला सीनियर 57 किलोग्राम वर्ग में तेलंगाना की नागलक्ष्मी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि कर्नाटक की शालिनी सिद्धि को रजत और अमूल्या भीमसेन कुन्दरगी को कांस्य पदक मिला। महिला सीनियर 68 किलोग्राम वर्ग में कर्नाटक की प्रिंसिता पेड्र फर्नांडिस सिद्दी ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि मिजोरम की एलिजाबेथ रोहलुपुल्ल को रजत और गुजरात की चावड़ा लीलाबेन मैयाभाई तथा राजस्थान की बालकेश कुमारी मीना को कांस्य पदक मिला।

पुरुष वर्ग के मुकाबलों में फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम में ओडिशा के अजीत भुयां ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के पारस सुभाष बिडकर ने रजत और महाराष्ट्र के विक्की रामचंद्र उइके व हिमाचल प्रदेश के अब्दुल खान ने कांस्य पदक हासिल किया। ग्रीको रोमन 77 किलोग्राम वर्ग में झारखंड के अभिषेक मुंडा ने स्वर्ण, हिमाचल प्रदेश के अर्फन ने रजत और तेलंगाना के जादव चरण व जम्मू-कश्मीर के इंजमाम ने कांस्य पदक जीता।

इसी तरह पुरुष फ्रीस्टाइल 86 किलोग्राम में हिमाचल प्रदेश के सुमित ठाकुर ने स्वर्ण, जम्मू-कश्मीर के बहादुर खान ने रजत और हिमाचल प्रदेश के शब्बीर खान ने कांस्य पदक अपने नाम किया। ग्रीको रोमन 130 किलोग्राम वर्ग में मध्यप्रदेश के शिवा भलावी ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि जम्मू-कश्मीर के दिलेर खान को रजत और तेलंगाना के कर्रा राजू को कांस्य पदक मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह

Share this story