(अपडेट) कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

WhatsApp Channel Join Now
(अपडेट) कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक


(अपडेट) कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने लगाई स्वर्ण पदकों की हैट्रिक, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक


- ओडिशा की अंजलि मुंडा ने तैराकी स्पर्धा में जीते तीन स्वर्ण पदक

रायपुर, 26 मार्च (हि.स.)। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के दूसरे दिन तैराकी स्पर्धाओं में कर्नाटक के मणिकांता एल. और ओडिशा की अंजलि मुंडा ने शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरीं। मणिकांता ने एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपने कुल स्वर्ण पदकों की संख्या पांच तक पहुंचा दी, जबकि अंजलि मुंडा ने लगातार जीत के साथ स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की।

कर्नाटक के मणिकांता एल पूरे दिन के सबसे बड़े स्टार साबित हुए। उन्होंने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले, 100 मीटर बैकस्ट्रोक और 4x100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी टीम को पदक तालिका में शीर्ष पर बनाए रखा। इससे पहले वह पहले दिन भी दो स्वर्ण पदक जीत चुके थे।

महिला वर्ग में ओडिशा की अंजलि मुंडा ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की। वहीं मेजबान छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक जीतकर अपने कुल पदकों की संख्या दो कर ली।

दूसरे दिन के अंत तक कर्नाटक आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि ओडिशा पांच स्वर्ण के साथ दूसरे स्थान पर है। असम तीसरे और छत्तीसगढ़ छठे स्थान पर है।

वेटलिफ्टिंग में भी खिलाड़ियों का जज्बा देखने को मिला। असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक मालसावम्तलुआंगा ने चोट के बावजूद स्वर्ण पदक जीतकर सबको प्रभावित किया। मोनिखा ने 48 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि इसाक ने क्लीन एंड जर्क में बेहतरीन वापसी करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

करीब 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 3800 से अधिक खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। नौ खेलों में कुल 106 स्वर्ण पदक दांव पर हैं, जिससे यह आयोजन देश की जनजातीय खेल प्रतिभाओं को मंच देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बन गया है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार

Share this story