केजीके नगर प्रखंड की टीम ने जीती वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता

WhatsApp Channel Join Now
केजीके नगर प्रखंड की टीम ने जीती वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता


मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से आयोजित वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। जिसमें केजीके नगर प्रखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम ने प्रतिद्वंद्वी गोविंद नगर प्रखंड को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि गोविंद नगर की टीम उपविजेता रही।

सोमवार को बुद्धि विहार स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास मैदान पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से आज वार्षिक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बजरंग दल के के कटघर प्रखंड, गोविंद नगर, टाउनहॉल, रतनपुर कला, हिमगिरी, बुद्धि विहार, काशीराम नगर और नया मुरादाबाद प्रखंड की टीमों ने प्रतिभाग किया।

आयोजन में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में समरसता, राष्ट्र प्रेम और नशा मुक्ति का संदेश फैलाना है।

अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राजीव ठाकुर, पंकज नगर, सोमेश्वर, विक्की प्रजापति, सौरभ प्रेमी, आर्य, गौरव भटनागर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story