मुरादाबाद के केशव थापा 13वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में टेक्निकल रेफरी बने

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद के केशव थापा 13वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में टेक्निकल रेफरी बने


मुरादाबाद के केशव थापा 13वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में टेक्निकल रेफरी बने


मुरादाबाद, 30 मई (हि.स.)। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के टेक्निकल डायरेक्टर केशव थापा का चयन 13वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टेक्निकल रेफरी के रूप में हुआ है।

जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि यह प्रतियोगिता उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 31 मई से दो जून तक हल्द्वानी जिले के अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स इंदौर स्टेडियम के आयोजित होगी। इसमें देशभर से लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मुरादाबाद के लिए यह बहुत हर्ष की बात है कि जिले के राष्ट्रीय रेफरी केशव थापा इस प्रतियोगिता में टेक्निकल रेफरी की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। इसी के साथ जिले के 10 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सभी पदाधिकारी एवं कोचेस सहित अफज़ाल हुसैन, सुमित शर्मा, अर्जुन थापा, अरविंद सिंह, शोभित भारद्वाज, संदीप कुमार, वैष्णवी आदि ने केशव थापा को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story