मप्र वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची और पूजा पहुंचीं सेमीफाइनल में

WhatsApp Channel Join Now
मप्र वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची और पूजा पहुंचीं सेमीफाइनल में


भोपाल, 6 सितंबर (हि.स.)। मप्र राज्य वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव और पूजा ओझा के पैरालम्पिक गेम्स 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने से लाेगाें काे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि मप्र की प्राची का यह दूसरा पैरा ओलम्पिक है। इससे पूर्व टोक्यो ओलम्पिक 2020 में प्राची ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। शुक्रवार को व्हीएल-02 200 मी इवेन्ट में प्राची यादव हीट में 01:06:83 सेकेण्ड समय लेकर क्वालीफाइ कर सेमीफानल में प्रवेश किया। इसके अलावा इसी अकादमी की एक अन्य खिलाड़ी पूजा ओझा केएल.-01 200 मी इवेन्ट के हीट मुकाबले में 1:16:09 का समय लेकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर किया है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले कल खेले जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Share this story