अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में करमपुर ने गुजरात को 8-1 से रौंदा

WhatsApp Channel Join Now
अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में करमपुर ने गुजरात को 8-1 से रौंदा


बनारस ने रामपुर हॉस्टल को हराया

हमीरपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के सबसे बड़े इनामी अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट मौलाना सलीम मेमोरियल मौदहा महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के रहमानिया खेल मैदान पर खेले गए मुकाबलों में करमपुर और बनारस की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

दिन के पहले मुकाबले में करमपुर की टीम ने गुजरात पर एकतरफा दबदबा बनाते हुए 8-1 के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। मैच की शुरुआत से ही करमपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और लगातार गोल दागे। गुजरात की टीम मैच में वापसी करने में असफल रही और केवल एक ही गोल कर सकी। मुकाबले का शुभारंभ रॉयल गार्डन गेस्ट हाउस के ओनर जाहिद सिद्दीकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दूसरा मुकाबला बनारस और रामपुर हॉस्टल के बीच बेहद संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें बनारस ने बेहतर तालमेल और प्रदर्शन दिखाते हुए 3-1 से जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि बबलू पठान द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने और राष्ट्रगान के बाद इस रोमांचक मुकाबले की शुरुआत हुई थी। इन दोनों मुकाबलों में परवेज अख्तर, सुनील गुप्ता, जावेद खान और ब्रजेश यादव ने रेफरी की भूमिका निभाई। मैच के दौरान कमेटी अध्यक्ष निजामुद्दीन पावर, डॉ. इमामुद्दीन, नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, जुनैद मीनू और लारैब सिद्दीकी सहित हजारों की संख्या में खेल प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776141 Articles

Share this story