सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी : पहले तीन मैचों के लिए एचपीसीए की टीम घोषित

WhatsApp Channel Join Now


धर्मशाला, 10 नवंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई सैयद मुश्ताक अली (टी-20) एलीट टूर्नामेंट 2026-27 के पहले तीन मैचों के लिए एचपीसीए टीम का चयन कर लिया गया है। टीम की कमान पुखराज मान को सौंपी गई है।

टीम में हमीरपुर से एकांत सेन, मृदुल सुरोच, रोहित कुमार, कांगड़ा से अर्पित गुलेरिया कांगड़ा, इनेश महाजन, हर्षित चंदन, मंडी से आयुष जम्वाल, आर्यमन धालीवाल, नेहल वढेरा शिमला से जितेंद्र राणा, राहुल चौहान, वैभव कालटा, सिरमौर से वैभव शर्मा, ऊना से रितिक कालिया, कांगड़ा से अभिषेक, ऊना से अमनप्रीत सिंह, राघव बाली, हमीरपुर से अभिमन्यु राणा, रवि ठाकुर और शिमला से मुकुल नेगी शामिल है। वहीं टीम में बतौर मुख्य कोच विनीत सक्सेना, गगनदीप सिंह बॉलिंग कोच, शकुन सैनी फील्डिंग कोच, सौरव ठाकुर फिजियो, जरनैल सिंह, राज किरीट कपाड़िया वीडियो विश्लेषक, ब्रजेश शर्मा, भूपेश्वर, पुनित सैनी पार्श्व भुजा तथा राजेश पुरी प्रबंधक नियुक्त किए गए हैं।

एचपीसीए के लीग मैच

हिमाचल प्रदेश बनाम असम 14 नवंबर मोहाली, हिमाचल प्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश 16 नवंबर मोहाली, हिमाचल प्रदेश बनाम महाराष्ट्र 18 नवंबर मुल्लांपुर, हिमाचल प्रदेश बनाम पुडुचेरी 20 नवंबर मुल्लांपुर, हिमाचल प्रदेश बनाम त्रिपुरा 22 नवंबर मोहाली, हिमाचल प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश 24 नवंबर मोहाली तथा हिमाचल प्रदेश बनाम केरल 26 नवंबर को मुल्लांपुर में होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775021 Articles

Share this story