आईपीएल : धर्मशाला पहुंचे विराट कोहली, आरसीबी-पंजाब मुकाबले को लेकर बढ़ा क्रिकेट का रोमांच

WhatsApp Channel Join Now
आईपीएल : धर्मशाला पहुंचे विराट कोहली, आरसीबी-पंजाब मुकाबले को लेकर बढ़ा क्रिकेट का रोमांच


आईपीएल : धर्मशाला पहुंचे विराट कोहली, आरसीबी-पंजाब मुकाबले को लेकर बढ़ा क्रिकेट का रोमांच


धर्मशाला, 15 मई (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का रोमांच इन दिनों धौलाधार की वादियों में देखने को मिल रहा है। इसी बीच 17 मई को पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होने वाले बड़े मुकाबले के लिए आरसीबी की टीम शुक्रवार को धर्मशाला पंहुच गई है। 17 मई को आईपीएल टूर्नामेंट के 61वां और धर्मशाला में यह तीसरा मुकाबला खेला जाना है। इस हाई-वोल्टेज मैच में आरसीबी का सामना पंजाब किंग्स से होगा। उधर आज दोपहर आरसीबी की टीम कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर पंहुची। टीम के दिग्गज विराट कोहली और उनकी टीम जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर पंहुची, प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कोहली की झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक डटे रहे। हालांकि कड़े सुरक्षा घेरे के बीच उनकी सेल्फी लेने की इच्छा अधूरी हिब्राहि। इस दौरान एयरपोर्ट से टीम के खिलाड़ियों को सीधा सड़क मार्ग से कंडी स्थित होटल रेडिसन ब्लू ले जाया गया जहां खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ।

आईपीएल सीजन 2026 में अंक तालिका की स्थिति को देखते हुए खासकर पंजाब किंग्स की टीम के लिए यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिहाज से बेहद निर्णायक है। आरसीबी की टीम पिछले कछ मैचों के लय को बरकरार रखते हुए इस महत्वपूर्ण मैच को जीतकर टेबल में नम्बर एक पर बने रहना चाहेगी वहीं लगातार पांच हार के बाद पंजाब इस मैच को जीतकर प्ले ऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पंजाब किंग्स अपने इस दूसरे घरेलू मैदान का फायदा उठाना चाहेगी।

पिच और मौसम की चुनौतियां बढ़ाएंगी रोमांच

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का यह स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है, लेकिन यहां की परिस्थितियां खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होती हैं। हर बार की तरह धौलाधार की पहाड़ियों के साये में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त स्विंग और उछाल मिलने की पूरी संभावना है। शाम के समय तापमान में गिरावट और ओस गिरने की संभावना के चलते टॉस की भूमिका सबसे अहम होगी। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टॉस जीतने वाली टीम लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। ऐसा ही पिछले दो मैचों में दिखा भी है। इन दोनों मैच में पंजाब ने टॉस हारा और उसे पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी और वह दोनों मैच हार गया।

उधर इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। स्टेडियम के सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं और धर्मशाला में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मैच के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं ताकि दर्शकों को असुविधा न हो। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

पॉइंट टेबल में आरसीबी पहले और पंजाब चौथे स्थान पर

उधर पॉइंट टेबल की बात करें तो फिलहाल आरसीबी 12 में से 8 मैच जीतकर पहले पायदान पर है जबकि 12 में से 6 मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। ऐसे में पंजाब को इस मैच में जीत दर्ज करना महत्वपूर्ण है ताकि वह प्लेऑफ की दौड़ में बना रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story