आईपीएल : धर्मशाला में क्वालीफ़ायर एक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, फील्डिंग का निर्णय

WhatsApp Channel Join Now
आईपीएल : धर्मशाला में क्वालीफ़ायर एक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, फील्डिंग का निर्णय


धर्मशाला, 26 मई (हि.स.)।

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के पहले क्वालीफ़ायर में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच के मिजाज और रात में ओस की परिस्थितियों के मद्देनजर गुजरात ने आरसीबी को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। उधर धर्मशाला में खेले जा रहे इस मुकाबले में एक बार फिर विराट कोहली और उनकी टीम के जबरदस्त समर्थन दिख रहा है। मैदान के बाहर भी कोहली के फैन बड़ी संख्या में स्टेडियम का रुख कर रहे थे। इसी तरह पूरा मैदान आरसीबी के समर्थन में भरा पड़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story