आईपीएल : पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 211 रनों का लक्ष्य

WhatsApp Channel Join Now
आईपीएल : पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 211 रनों का लक्ष्य


धर्मशाला, 11 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स इलेवन ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 211 रनों के लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर और ओपनर बल्लेबाज प्रियांश के शानदार अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 210 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने महज 36 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए। प्रियांश ने मैच की पहली ही गेंद में छक्का लगाकर बेहतरीन शुरुआत की। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा कानोली ने 27 गेंदों में 38 रन बनाए। जबकि शेडगे ने 8 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 21 रन बनाए। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाए।

वहीं टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम से तेज गेंदबाज मिचल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट लिए जबकि मुकेश कुमार ने एक विकेट लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story