आईपीएल : मैच से पूर्व दोनों ही टीमों ने मैदान में बहाया पसीना

WhatsApp Channel Join Now
आईपीएल : मैच से पूर्व दोनों ही टीमों ने मैदान में बहाया पसीना


धर्मशाला, 10 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में कल सोमवार को खेले जाने वाले आईपीएल मुकाबले से पूर्व रविवार शाम पंजाब और दिल्ली की टीमों ने जमकर अभ्यास किया। मैच से एक दिन पहले दोनों ही टीमें शाम को स्टेडियम पहुंची। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों सहित फील्डिंग में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। इस दौरान पहले पंजाब और बाद में दिल्ली कैपिटल्स की के खिलाड़ियों ने मैदान सहित नेट पर अभ्यास किया।

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स की टीम का भी यह पहला अभ्यास सत्र था। हालांकि टीम बीते सात मई को ही धर्मशाला पंहुच चुकी थी। पंजाब के खिलाड़ियों ने दो दिन पूरी तरह आराम किया तथा आज वह अभ्यास के लिए मैदान पंहुची। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी अभ्यास सत्र के लिए स्टेडियम पंहुची। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने देर शाम तक अभ्यास किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story