'डिप्लोमैटिक क्रिकेट कप' के फाइनल में 'ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन टाइगर्स' ने 'ब्रिटिश हाई कमीशन लायंस' को दी मात

WhatsApp Channel Join Now
'डिप्लोमैटिक क्रिकेट कप' के फाइनल में 'ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन टाइगर्स' ने 'ब्रिटिश हाई कमीशन लायंस' को दी मात


'डिप्लोमैटिक क्रिकेट कप' के फाइनल में 'ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन टाइगर्स' ने 'ब्रिटिश हाई कमीशन लायंस' को दी मात


धर्मशाला, 16 नवंबर (हि.स.)। ब्रिटिश उच्चायोग और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने 14-15 नवंबर को धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में पहले 'डिप्लोमैटिक क्रिकेट कप' का संयुक्त रूप से आयोजन किया। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में तीन टीमों ने हिस्सा लिया जिनमें 'ब्रिटिश हाई कमीशन लायंस', 'ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन टाइगर्स' और 'दिल्ली एक्सपैट्स क्रिकेट क्लब' शामिल रहे। टूर्नामेंट का समापन एक रोमांचक फाइनल के साथ हुआ, जिसमें 'ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन टाइगर्स' ने 'ब्रिटिश हाई कमीशन लायंस' को हराकर पहली ट्रॉफी अपने नाम की।

टूर्नामेंट का एक खास आकर्षण एक प्रदर्शनी मैच (एग्जीबिशन मैच) रहा, जिसमें तीनों टीमों के खिलाड़ियों को मिलाकर एक संयुक्त टीम बनाई गई थी। इस टीम का मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम से हुआ। चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त, अल्बा स्मेरिग्लियो ने उद्घाटन और समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सभी टीमों का हौसला बढ़ाया और इस आयोजन की खेल भावना की सराहना की।

टूर्नामेंट से पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने स्टेडियम में सभी टीमों से मुलाकात की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पहले 'डिप्लोमैटिक क्रिकेट कप' ने यह दिखाया कि क्रिकेट समुदायों और देशों के बीच एक पुल का काम करता है। ब्रिटिश उच्चायोग और एचपीसीए के इस सहयोग ने लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने, खेल के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और भारत, ब्रिटेन तथा ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के प्रति साझा जुनून का जश्न मनाने के लिए एक मंच प्रदान किया।

ब्रिटिश उच्चायोग ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट के आयोजन के लिए एचपीसीए के सहयोग और मेहमाननवाजी का आभार जताया, जिससे यह पहला संस्करण एक यादगार खेल आयोजन बन गया। एचपीसीए ने भी 'ब्रिटिश हाई कमीशन', 'ऑस्ट्रेलियन हाई कमीशन' और 'दिल्ली एक्सपैट्स क्रिकेट क्लब' को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मेजबानी करने की उम्मीद जताई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778177 Articles

Share this story