धर्मशाला में राज्यपाल ने भी लिया आईपीएल मुकाबले का आनंद
May 26, 2026, 21:19 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
धर्मशाला, 26 मई (हि.स.)। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने धर्मशाला में मंगलवार को खेले गए आईपीएल के पहले क्वालीफ़ायर मुकाबले का लुत्फ लिया। इस दौरान उनके परिजन भी मौजूद रहे। एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए कई वीवीआईपी धर्मशाला पंहुचे हुए थे। इस दौरान राज्यपाल के साथ आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल सहित सांसद अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

