बीसीसीआई महिला इंटर-जोनल वनडे टूर्नामेंट : नोर्थ जोन से हिमाचल की सुषमा वर्मा का चयन

WhatsApp Channel Join Now
बीसीसीआई महिला इंटर-जोनल वनडे टूर्नामेंट : नोर्थ जोन से हिमाचल की सुषमा वर्मा का चयन


बीसीसीआई महिला इंटर-जोनल वनडे टूर्नामेंट : नोर्थ जोन से हिमाचल की सुषमा वर्मा का चयन


धर्मशाला, 20 फ़रवरी (हि.स.)। बीसीसीआई महिला सीनियर इंटर-जोनल वनडे टूर्नामेंट 2025-26 के लिए उत्तरी क्षेत्र की टीम में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) से सुषमा वर्मा का चयन हुआ है। इसके अलावा स्टैंडबाय खिलाड़ियों में शिवानी सिंह और ज्योति ठाकुर शामिल हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) 5 से 15 मार्च 2026 तक बेंगलुरु में सीनियर महिला इंटर-जोनल वनडे ट्रॉफी का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में सीनियर महिला उत्तरी क्षेत्र चयन समिति की बीते दिन जम्मू में हुई बैठक में खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं अगर प्रतियोगिता के मुकाबलों की बात करें पहला मैच उत्तर क्षेत्र बनाम दक्षिण क्षेत्र 5 मार्च को, उत्तर क्षेत्र बनाम पश्चिम क्षेत्र 7 मार्च, पूर्वी क्षेत्र बनाम उत्तर क्षेत्र 9 मार्च, मध्य क्षेत्र बनाम उत्तर क्षेत्र 11 मार्च, पूर्वोत्तर क्षेत्र बनाम उत्तरी क्षेत्र 13 मार्च को जबकि फाइनल 15 मार्च को बेंगलुरु में ही खेला जाएगा।

एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र की टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी सुषमा वर्मा का चयन हुआ है जबकि शिवानी सिंह और ज्योति ठाकुर को स्टैंडबाय रखा गया है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को एचपीसीए की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story