बीसीसीआई वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी के लिए हिमाचल की अंडर-19 टीम घोषित, नौनिहाल एटलस को सौंपी कमान

WhatsApp Channel Join Now

धर्मशाला, 06 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई वीनू मांकड़ वन डे एलीट टूर्नामेंट के लिए हिमाचल (मेन) की टीम घोषित कर दी है। टीम की कमान नौनिहाल एटलस को सौंपी गई है। टीम में आदित्य कटारिया को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम में आदित्य, अनिकेत ठाकुर, किशन कुमार, ओम महादेव, साहिल कुमार, अंश धीमान, अर्जुन पठानिया, शिवम शर्मा, अमनदीप ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, कृष जैन, जपनीत सिंह जयादित्य डोगरा, नौनिहाल एटलस तथा लक्षित ठाकुर शाम है।

वहीं टीम में हेमन्त डोगरा को मुख्य कोच बनाया गया है। मुकेश शर्मा बॉलिंग कोच, रोहित कालिया सहायक कोच, राजिंदर नाहटा फिजियो, अंकुश आदित्य ट्रेनर, अंकित अरोड़ा वीडियो एनालिस्ट, संदीप कुमार साइड आर्म, भूपेंद्र सिंह चौहान मसेउर तथा विवेक धीमान बतौर मैनेजर नियुक्त किया गया है।

हिमाचल के लीग मैचों का शेड्यूल

प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम अपने पांच लीग मैच खेलेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक हिमाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़ 8 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश बनाम दिल्ली 10 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश बनाम गुजरात 12 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश बनाम कर्नाटक 14 अक्टूबर तथा हिमाचल प्रदेश बनाम झारखंड के बीच 16 अक्टूबर को मैच होगा। सभी मैच विजाग के क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Share this story