पं. रमेश शर्मा तृतीय अ.भा. चैश टूर्नामेंट का आयोजन 10 अक्टूबर से

WhatsApp Channel Join Now
पं. रमेश शर्मा तृतीय अ.भा. चैश टूर्नामेंट का आयोजन 10 अक्टूबर से


पं. रमेश शर्मा तृतीय अ.भा. चैश टूर्नामेंट का आयोजन 10 अक्टूबर से


झांसी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे कीर्तिशेष पं. रमेश कुमार शर्मा के 78वें जन्म दिवस पर उनकी स्मृति में शिवपुरी रोड पाली पहाड़ी शतम जीवा के सामने स्थित आर एन एस वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में तृतीय अखिल भारतीय चैश चैम्पियनशिप का दो दिवसीय आयोजन आगामी 10 व 11 अक्टूबर 2026 को किया जायेगा। इस आशय की जानकारी आर एन एस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रुप से दी।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए आर एन एस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य सविता मेनन ने बताया कि आगामी दस अक्टूबर को टूर्नामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेविका एवं आरएनएस वर्ल्ड स्कूल की चेयरपर्सन अनुराधा शर्मा करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रुप में आई जी आकाश कुलहरि सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। चैश के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे टूर्नामेंट के डायरेक्टर डा.आर के गुप्ता ने बताया कि कीर्तिशेष पं रमेश शर्मा ने बुंदेलखंड के विकास के साथ साथ शिक्षा एवं आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान किया है ,वे चैश के अच्छे खिलाड़ी थे इसलिए उनकी स्मृति में यह चैश का अखिल भारतीय स्तर का तीसरा आयोजन है। आने वाले समय में इसका आयोजन और बड़े स्तर पर किया जायेगा।सीए गौरव गुप्ता ने बताया कि आयोजन में सहभागिता हेतु 8 अक्टूबर इंट्री की अंतिम तिथि है। अब तक उत्तर प्रदेश एवं पडोसी राज्य म.प्र.से लगभग दो सौ इंट्री आ चुकी हैं तथा अंतिम तिथि तक लगभग चार सौ इंट्री आने की संभावना है।

पत्रकार वार्ता के दौरान अक्षिता सोढ़ी, शोएब खान, मनोज चार्ल्स एवं टूर्नामेंट कोर्डिनेटर सुमित द्विवेदी एवं विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य काव्या गौड मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story