आरिफ के गोल से झांसी मंडल विजयी

WhatsApp Channel Join Now
आरिफ के गोल से झांसी मंडल विजयी


प्रयागराज, 26 मार्च (हि.स)। झांसी मंडल ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को 1-0 से हराकर अंतर मंडलीय रेलवे फुटबाल प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।

डीएसए मैदान पर गुरुवार को खेले गए मैच में झांसी मंडल के लिए आरिफ ने पहले हाफ के पांचवें मिनट में गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी थी, जो खेल के अंत तक बनी रही।

मैच के बाद पूर्व फुटबालर संतोष कुमार और वरिष्ठ क्रिकेटर अनूप सिंह ने विजेता टीम के अफरोज अहमद को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। मैच में कबीर खान, योगेश चंद्र, विवेक सिंह एवं संजीव सिंह निर्णायक रहे। शुक्रवार को प्रयागराज मंडल का मुकाबला आगरा मंडल से होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story