जम्मू मंडल और मुरादाबाद मंडल की टीमों ने जीते सेमीफाइनल मैच

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू मंडल और मुरादाबाद मंडल की टीमों ने जीते सेमीफाइनल मैच


मुरादाबाद, 10 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद रेल मंडल के तत्वावधान में रेलवे स्टेडियम में खेली जा रही अंतरमंडलीय रेलवे सुरक्षा बल क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला व जम्मू रेल मंडल की टीम के बीच खेला गया। दूसरा सेमीफाइनल दिल्ली रेल मंडल व मुरादाबाद रेल मंडल के बीच हुआ। जिसमें क्रमशः जम्मू रेल मंडल और मुरादाबाद रेल मंडल की टीम ने जीत हासिल की।

पहले सेमीफाइनल में जम्मू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निश्चय किया। जम्मू द्वारा पहले खेलते हुए 01 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाये जिसके जवाब में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अपने 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर केवल 181 रन ही बना सकी। इस प्रकार जम्मू मंडल यह मैच 19 रन से जीत गया। इस मैच के मैन ऑफ़ दा मैच प्रदीप भाटी रहे जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाये व गेंदबाजी करते हुए 04 ओवर में 02 विकेट लिया।

दूसरा सेमीफाइनल मैच दिल्ली रेल मंडल व मुरादाबाद रेल मंडल के बीच हुआ। इस मैच का उद्घाटन मोहम्मद असलम, सहायक सुरक्षा आयुक्त मुरादाबाद द्वारा किया गया। उक्त मैच में दिल्ली द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 07 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जिसके जवाब में मुरादाबाद द्वारा भी अपने निर्धारित 20 ओवर में 02 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाकर 08 विकेट से जीत लिया। उक्त मैच में मैन ऑफ द मैच कमल कुमार रहे जिन्होंने 61 गेंद में 85 रन की शानदार पारी खेली व 04 ओवर में 02 विकेट भी हासिल किये।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story