दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए नई जर्सी लॉन्च की

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के लिए नई जर्सी लॉन्च की


नई दिल्ली, 19 मार्च (हि.स.)। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन के लिए अपनी ऑफिशियल जर्सी लॉन्च की। इस जर्सी का डिजाइन उस जोशीले बाघ की भावना से प्रेरित है, जो इस टीम और शहर- दोनों की पहचान है।

नई जर्सी के अनावरण के मौके पर दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा कि यह जर्सी हमारे शहर, हमारी पहचान और उस निडर सोच का जश्न मनाती है जिसे हम मैदान पर लेकर आते हैं। आईपीएल जर्सी लॉन्च कैंपेन के इतिहास में पहली बार, हमें अपनी महिला टीम की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स को भी इसमें शामिल करते हुए गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि यह सभी टीमों के बीच एक एकीकृत दिल्ली कैपिटल्स संस्कृति बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नीले और लाल रंग में हमारे 'टाइगर्स' तैयार हैं और हम आने वाले रोमांचक सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान का आगाज एक अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी। दिल्ली अब तक कोई भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में उसे अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story