IPL 2026: देशपांडे के शानदार आखिरी ओवर और बिश्नोई के चार विकेट के दमपर राजस्था ने गुजरात को 6 रन से हराया

WhatsApp Channel Join Now

अहमदाबाद, 05 अप्रैल (हि.स.)। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराकर सीजन की पहली थ्रिलिंग जीत दर्ज की। तुषार देशपांडे की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी और रवि विश्नोई के चार विकेट इस जीत के मुख्य कारक बनें।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जबकि युवा वैभव रघुवंशी ने 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी रही, जहां साई सुदर्शन ने 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, बीच के ओवरों में बिश्नोई ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने लगातार विकेट लेकर गुजरात को दबाव में ला दिया और चार अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

गुजरात एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन विकेट गिरने से टीम 133/5 तक सिमट गई। इसके बाद आखिर में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने तेज रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। फिर आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन देशपांडे ने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए और एक अहम विकेट भी लिया।

इस तरह राजस्थान ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story