अंतरराष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी शिविर : मुख्यमंत्री के सामने झांसी के खिलाड़ियों ने किया मल्लखम्ब का हैरतअंगेज प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी शिविर : मुख्यमंत्री के सामने झांसी के खिलाड़ियों ने किया मल्लखम्ब का हैरतअंगेज प्रदर्शन


--जंबूरी शिविर में विश्व के 45 देशों से 16000 स्काउट गाइड कर रहे प्रतिभाग

झांसी, 28 नवम्बर (हि.स.)। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा स्काउट गाइड जंबूरी शिविर का उद्घाटन लखनऊ में किया गया। इस जंबूरी शिविर में पूरे विश्व से 45 देशों के लगभग 16000 स्काउट गाइड प्रतिभाग कर रहे हैं। यह शिविर 29 नवम्बर तक चलेगा। इसी क्रम में करीब 61 साल बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी के समक्ष एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने मल्लखम्ब पर द न्यू एरा पब्लिक स्कूल झांसी खेलों इंडिया सेन्टर के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर अचम्भित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने शानदार प्रस्तुति देखकर मल्लखम्ब खिलाड़ियों की हौसला अफजाई और मल्लखम्ब की सराहना करते हुए इस प्राचीन खेल को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्धता दिखाई । सिर्फ मल्लखम्ब के प्रदर्शन के लिए ही मुख्यमंत्री ने 10 मिनट का समय दिया था।

जंबूरी स्काउट गाइड मल्लखम्ब की प्रस्तुति एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश सचिव रवि प्रकाश परिहार के निर्देशन में मयंक रैकवार, अनुज प्रिंस, अंशुमन, सोनिया कुशवाहा, शुभांशी कुशवाहा, पूर्वी कुशवाहा, आरबी सिंह द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया।

इस उपलब्धि से प्रसन्न होकर एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रशंसा व्यक्त की। यह जानकारी एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सरावगी एवं कोषाध्यक्ष अनिल कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया

Share this story