ज़िला स्तरीय अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग शुरु, डीएसए ग्रीन व डीएसए रेड की टीम जीती

WhatsApp Channel Join Now
ज़िला स्तरीय अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग शुरु, डीएसए ग्रीन व डीएसए रेड की टीम जीती


ज़िला स्तरीय अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग शुरु, डीएसए ग्रीन व डीएसए रेड की टीम जीती


मुरादाबाद, 04 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के तत्वावधान में ज़िला स्तरीय अंडर-16 इंटर क्लब क्रिकेट लीग शनिवार को शुरू हुई। पहला मैच डीएसए ब्लैक और डीएसए ग्रीन के बीच खेला गया जिसमें डीएसए ग्रीन ने जीत हासिल की। दूसरा मैच डीएसए रेड और डीएसए ब्लू के बीच खेला गया। जिसमे डीएसए रेड ने जीत हासिल की।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जिले की चार टीम बनाई गई है। जिसके आज से आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के मैदान पर आपस में मैच खेले जा रहे है। विजय गुप्ता ने बताया प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम बनाई जाएगी।

पहले मैच में डीएसए ब्लैक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डी एस ए ग्रीन ने 33 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह डी एस ए ग्रीन ने 2 विकेट से मुक़ाबला जीत लिया। दूसरा मुक़ाबला डीएसए रेड व डी एस ए ब्लू के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डी एस ए ब्लू 36 ओवर में 214 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए रेड को मिले 250 रन के स्कोर को निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस तरह यह मुक़ाबला डी एस ए रेड ने 4 विकेट से अपने नाम किया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story