इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद के निशानेबाजों ने सटीक निशाना लगाकर पीतलनगरी का नाम चमकाया

WhatsApp Channel Join Now
इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद के निशानेबाजों ने सटीक निशाना लगाकर पीतलनगरी का नाम चमकाया


शार्प शूटिंग रेंज मुरादाबाद की कोच अनामिका चौधरी ने दी जानकारी

मुरादाबाद, 28 मई (हि.स.)। उत्तराखंड के देहरादून में त्रिशूल शूटिंग रेंज में 20 मई से 27 मई तक आयोजित इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में मुरादाबाद जिले के कई निशानेबाजों ने बेहतरीन स्कोर प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है।

मुरादाबाद शार्प शूटिंग रेंज की कोच अनामिका चौधरी ने गुरुवार को बताया कि इंडिया ओपन शूटिंग प्रतियोगिता में राइफल इवेंट में मुरादाबाद जिले के अंजनी 398.5 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया और नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई। वहीं मुरादाबाद की मानसी ने 396.4 अंक के साथ क्वालीफाई किया। इसी क्रम में पिस्टल इवेंट में मुरादाबाद के अश्वनी ने 345 अंक बनाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। मुरादाबाद के ही अनुज, वरुण, दिव्यांश, सार्थक आहिल अहमद और विराट ने भी प्रतियोगिता में सटीक निशानेबाजी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story