महिला एशिया कप में भारत का धमाकेदार आगाज, थाईलैंड को 94 रन से हराया

WhatsApp Channel Join Now

दुबई, 30 अगस्त (हि.स.)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को 94 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। शेफाली वर्मा के रिकॉर्ड अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 159 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 64 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शेफाली ने सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो महिला एशिया कप इतिहास के सबसे तेज अर्धशतकों में शामिल हो गया। शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

स्मृति मंधाना ने 19 और प्रतिका रावल ने 22 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर पांच रन बनाकर आउट हुईं।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 17 ओवर में 65 रन पर ढेर हो गई। नन्नापट कोंचारोएनकाई ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और नंदनी शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि श्री चरणी को दो सफलताएं मिलीं। क्रांति गौड़ ने भी एक विकेट लिया।

इस मुकाबले में दीप्ति शर्मा ने अपना 150वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी बन गईं। उनसे पहले हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story