राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हुए रजत पाटीदार, आयुष बडोनी को मिला मौका

WhatsApp Channel Join Now
राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हुए रजत पाटीदार, आयुष बडोनी को मिला मौका


राइजिंग स्टार्स एशिया कप से बाहर हुए रजत पाटीदार, आयुष बडोनी को मिला मौका


नई दिल्ली, 08 नवंबर (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव किया है। चोट की समस्या के चलते रजत पाटीदार टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया है, जबकि बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

बीसीसीआई ने रविवार को बताया कि रजत पाटीदार ने अपनी मौजूदा चोटों के कारण 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होने की सूचना बोर्ड को दी, जिसके बाद उन्हें इंडिया ए टीम से बाहर कर दिया गया है। अब पुरुष चयन समिति ने रिंकू सिंह को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि आयुष बडोनी को पाटीदार के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

टूर्नामेंट के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान तिलक वर्मा को बनाया गया है। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी हैं। इसके अलावा सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शद खान भी टीम का हिस्सा हैं।

इंडिया ए को एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के ग्रुप बी में रखा गया है। इस ग्रुप में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नेपाल और पाकिस्तान ए की टीमें भी शामिल हैं। ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, अफगानिस्तान ए और हांगकांग की टीमें हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को होगा।

एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए अपडेटेड इंडिया ए की 15 सदस्यीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, अर्शद खान और आयुष बडोनी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774177 Articles

Share this story