दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट का खिताब

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज ने जीता पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट का खिताब


नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज ने गत चैंपियन मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से पराजित कर पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया है।

विजेता टीम के लिए प्रत्युष सिंह जग्गी और पंकज ने दो-दो गोल किए। नंद किशोर, नवीन और मन मोहन ने एक- एक गोल किया। खालसा कॉलेज के लिए रुशिल ने एकमात्र गोल किया। श्याम लाल कॉलेज के खिलाड़ी के. रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

पुरस्कार वितरण समारोह में उप निदेशक (खेल), दिल्ली शिक्षा निदेशालय जफर इकबाल, मशहूर कॉमेंटेटर एस सुनील, पद्मश्री सम्मानित डॉ रवि चतुर्वेदी, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेता व हॉकी इतिहासकार के अरुमुगम तथा श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की डायरेक्टर इंदरप्रीत कौर ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए।

पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ीसर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: मोहम्मद कामिल (श्याम लाल कॉलेज) सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: सौरभ (खालसा कॉलेज) सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सागर (हंसराज कॉलेज) सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: प्रत्युष सिंह जग्गी (श्याम लाल कॉलेज, सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी)टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: राहुल शर्मा (खालसा कॉलेज)पोटेंशियल अनलीश्ड टीम पुरस्कार: हंसराज कॉलेज

पूर्व हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल ने सभी खिलाड़ियों से लगातार मेहनत करते रहने की अपील करते हुए हॉकी को बढ़ावा देने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story