इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को मौका

WhatsApp Channel Join Now
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को मौका


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे को मौका


नई दिल्ली, 18 जुलाई (हि.स.)। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष चयन समिति ने वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर हर्ष दुबे को टीम में शामिल करने का फैसला किया। सुंदर को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान दाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। अब उनकी विस्तृत जांच (स्कैन) कराई जाएगी और आगे के इलाज के लिए विशेषज्ञ की सलाह ली जाएगी।

हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि वह ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन प्रदान करेंगे।

वनडे सीरीज में भारत-इंग्लैंड ने एक-एक मैच जीत कर बराबरी पर हैं। ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला अंतिम मुकाबला सीरीज के लिए डिसाइडर का काम करेगा।

तीसरे वनडे के लिए भारत की संशोधित टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story