दिल्ली प्रीमियर लीग में हरभजन सिंह का सम्मान, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने किया अभिनंदन

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली प्रीमियर लीग में हरभजन सिंह का सम्मान, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने किया अभिनंदन


दिल्ली प्रीमियर लीग में हरभजन सिंह का सम्मान, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने किया अभिनंदन


नई दिल्ली, 06 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के एक मुकाबले के दौरान भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का विशेष सम्मान किया गया। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर भारतीय क्रिकेट में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया।

मैच के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में रोहन जेटली ने हरभजन सिंह की उपलब्धियों और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर मौजूद खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।

हरभजन सिंह की मौजूदगी ने दिल्ली प्रीमियर लीग के आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। क्रिकेट प्रेमियों के बीच उनकी लोकप्रियता और अनुभव ने टूर्नामेंट के उत्साह में नया रंग भर दिया।

डीडीसीए का मानना है कि देश के दिग्गज खिलाड़ियों की उपस्थिति और उनका मार्गदर्शन युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इसी उद्देश्य के तहत लीग में समय-समय पर क्रिकेट जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

दिल्ली प्रीमियर लीग लगातार रोमांचक मुकाबलों, बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी और क्रिकेट जगत की नामचीन हस्तियों की भागीदारी के कारण घरेलू टी-20 क्रिकेट के प्रमुख आयोजनों में अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Share this story