तीन दिवसीय 38वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज

WhatsApp Channel Join Now
तीन दिवसीय 38वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज


मुरादाबाद, 16 अक्टूबर (हि.स.)। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित कृष्ण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंगूपुरा में शुक्रवार काे मेरठ प्रांत के 38वें खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ।

यह प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगी जिसमें भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश से संबंध लगभग 77 विद्यालयों की छात्राएं साथ विभागों के भैया बहन विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अपना प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह, मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक विशोक कुमार, संभाग निरीक्षक उपेंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय शिक्षा मंत्री भारतीय शिक्षा समिति के सह मंत्री अक्षय अग्रवाल जवं अन्य मान्य प्रबंध समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम में मान्य प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष मेजर ( डॉ) मीनू मेहरोत्रा प्रबंधक नवल किशोर वार्ष्णेय सम्मानित सदस्य डॉक्टर विशेष गुप्ता, योगेंद्र सिंह, विनायक गुप्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762182 Articles

Share this story