केरला ब्लास्टर्स ने अमरिंदर सिंह और मोहम्मद यासिर को अपने साथ जोड़ा

WhatsApp Channel Join Now
केरला ब्लास्टर्स ने अमरिंदर सिंह और मोहम्मद यासिर को अपने साथ जोड़ा


केरला ब्लास्टर्स ने अमरिंदर सिंह और मोहम्मद यासिर को अपने साथ जोड़ा


नई दिल्ली, 04 अक्टूबर (हि.स.)। फुटबॉल क्लब केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग 2026-27 सीजन से पहले अनुभवी भारतीय गोलकीपर अमरिंदर सिंह और मिडफील्डर मोहम्मद यासिर को अपने साथ जोड़ा है।

ये दोनों खिलाड़ी आगामी सत्र के लिए चेन्नई में तैयारी शिविर में शामिल हो चुके हैं और अपने नए साथियों के साथ प्रशिक्षण शुरू कर चुके हैं। क्लब के अनुसार, दोनों 2026-27 सीजन के अंत तक टीम का हिस्सा रहेंगे।

अमरिंदर सिंह ओडिशा एफसी से केरला ब्लास्टर्स में शामिल हुए हैं। वह अपने साथ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) और भारतीय फुटबॉल का व्यापक अनुभव लेकर आए हैं। 33 वर्षीय गोलकीपर मुंबई सिटी एफसी, बेंगलुरु एफसी, मोहन बागान और ओडिशा एफसी जैसे क्लबों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे भारतीय राष्ट्रीय टीम के साथ भी खेल चुके हैं। वहीं, यासिर एफसी गोवा से आए हैं और इससे पहले पुणे सिटी, हैदराबाद एफसी और राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story