एरिक रॉय के नाबाद 94 रन से जोरहाट स्टैलियंस की नौ विकेट से शानदार जीत

WhatsApp Channel Join Now
एरिक रॉय के नाबाद 94 रन से जोरहाट स्टैलियंस की नौ विकेट से शानदार जीत


एरिक रॉय के नाबाद 94 रन से जोरहाट स्टैलियंस की नौ विकेट से शानदार जीत


गुवाहाटी, 10 अगस्त (हि.स.)। एरिक रॉय के नाबाद 94 रन की शानदार पारी की बदौलत जोरहाट स्टैलियंस ने सोमवार को एसीए स्टेडियम में असम प्रीमियर लीग 2026 के 19वें मुकाबले में तेजपुर टाइटंस को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ जोरहाट स्टैलियंस अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजपुर टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाए। अविजीत सिंघा रॉय ने 39 रन बनाए, जबकि डेनिश अहमद ने महज 15 गेंदों में चार छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कप्तान आयुष्मान मलाकर ने नौ गेंदों पर 18 रन जोड़े।

जोरहाट की ओर से हृदिप डेका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 25 रन देकर तीन विकेट लिए। अभिलाष गोगोई और रज्जाक उद्दीन अहमद को एक-एक विकेट मिला।

161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरहाट स्टैलियंस ने 18.1 ओवर में एक विकेट खोकर 162 रन बना लिए। एरिक रॉय ने 59 गेंदों में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाए। स्वरूपम पुरकायस्थ 20 गेंदों में नाबाद 34 रन और राजवीर सिंह ने 32 गेंदों में 30 रन बनाए।

रॉय की यह पारी टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। यह जोरहाट स्टैलियंस की इस सत्र में दूसरी जीत है।

संक्षिप्त स्कोर:

तेजपुर टाइटंस: 20 ओवर में 160/6 (अविजीत सिंघा रॉय 39, डेनिश अहमद नाबाद 36; हृदिप डेका 3/25, अभिलाष गोगोई 1/25)।

जोरहाट स्टैलियंस: 18.1 ओवर में 162/1 (एरिक रॉय नाबाद 94, स्वरूपम पुरकायस्थ नाबाद 34; आयुष्मान मालाकर 1/34)।---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Share this story