श्याम लाल कॉलेज का अंतर कॉलेज हॉकी खिताब पर कब्जा बरकरार

WhatsApp Channel Join Now
श्याम लाल कॉलेज का अंतर कॉलेज हॉकी खिताब पर कब्जा बरकरार


नई दिल्ली, 03 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज ने दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। श्याम लाल कॉलेज ने प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

सुपर लीग के अंतिम लीग मैच में श्याम लाल कॉलेज ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 9-0 से हराकर पूरे अंक अर्जित किए। श्याम लाल कॉलेज की तरफ से प्रत्यूष सिंह जग्गी ने तीन गोल, नंदकिशोर ने दो गोल और मोहम्मद आमिर, भूपेंद्र, हर्ष यादव और कप्तान के. रोहित ने एक- एक गोल किया।

गोल औसत के आधार पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स को दूसरा स्थान मिला और श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को तीसरा स्थान मिला।

मेजबान श्याम लाल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रबि नारायण कर की घोषणा के अनुसार पहले तीन स्थानों पर रही टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। आखिरी दिन सुपर लीग के मैच में श्रीराम कॉलेज ने हंसराज कॉलेज को 4-1 से हराया।

यह पहला मौका था, जब बारिश की वजह से श्याम लाल कॉलेज का मैदान गीला होने के कारण अंतिम दिन के मैच पूर्वी दिल्ली के झिलमिल एस्ट्रो टर्फ मैदान पर खेले गए, जिससे खिलाड़ियों को अलग और अच्छा अनुभव मिला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771743 Articles

Share this story