मुरादाबाद में सीनियर पुरुष एवं महिला जिम्नास्टिक का जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल 16 व 17 नवंबर को
मुरादाबाद, 09 नवंबर (हि.स.)। सीनियर पुरुष एवं महिला जिम्नास्टिक का जिला स्तरीय ट्रायल 16 नवंबर को अपराह्न तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 17 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे सोनकपुर स्टेडियम में होगा। चयनित खिलाड़ी 19 से 21 नवंबर तक गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि सीनियर महिला कबड्डी के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 17 नवंबर को अपराह्न तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे होगा।। इसकी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा में आयोजित होगी। वहीं सीनियर पुरुष कबड्डी के जिला स्तरीय ट्रायल 25 नवंबर को अपराह्न तीन बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय मुकाबले 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में होंगे। क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी समय से पहुंचकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

