मुरादाबाद : साइबर क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्काई क्रिकेट क्लब को 72 रनाें से हराया

WhatsApp Channel Join Now
मुरादाबाद : साइबर क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्काई क्रिकेट क्लब को 72 रनाें से हराया


मुरादाबाद, 14 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद के मैदान पर शनिवार को खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट मैच में साइबर क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्काई क्रिकेट क्लब को 72 रन से हरा दिया। मोहम्मद अमान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साइबर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। टीम की ओर से नाजिम ने 23 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली। मोहम्मद अमान ने 22 गेंदों पर 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवन स्काई क्रिकेट क्लब की टीम 20.3 ओवर में 135 रन पर सिमट गई।

टीम की ओर से शहजाद अंसारी ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। अजहर ने 26 और अरमान खान ने 19 रन का योगदान दिया। साइबर की ओर से मोहम्मद अमान ने तीन, रिजवान ने भी दो विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए अमान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777240 Articles

Share this story