महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के लिए श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम घोषित


नई दिल्ली, 04 नवंबर (हि.स.)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली आगामी आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी-2026 के लिए श्रीलंका ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। नियमित कप्तान चमारी अटापट्टू की गैरमौजूदगी में हर्षिता समरविक्रमा टीम की कमान संभालेंगी।

आईसीसी वेबसाइट के अनुसार टीम में दो प्रमुख खिलाड़ियों विष्मी गुणरत्ने और निलाक्षिका सिल्वा की वापसी हुई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज माल्की मदारा को भी टीम में जगह मिली है। सत्या संदीपनी को भी छह साल बाद टी-20 टीम में वापसी का मौका मिला है। उन्होंने अब तक श्रीलंका के लिए केवल एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला है।

श्रीलंका उन पांच पूर्ण सदस्यों (आयरलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान और ज़िम्बाब्वे के अलावा) में से एक है, जो टूर्नामेंट के नए फॉर्मेट में हिस्सा ले रहे हैं। इस नए फॉर्मेट में 10 टीमें शामिल हैं, जबकि पिछले संस्करण में केवल 5 टीमें थीं।

महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी के इस संस्करण में टीमों की संख्या पांच से बढ़ाकर 10 कर दी गई है। श्रीलंका के अलावा आयरलैंड, बांग्लादेश, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे पांच पूर्ण सदस्य देशों के रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इनके अलावा नीदरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, स्कॉटलैंड, मेजबान संयुक्त अरब अमीरात और मौजूदा चैंपियन थाईलैंड शामिल हैं।

टूर्नामेंट में टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और संयुक्त अरब अमीरात हैं, जबकि ग्रुप बी में पाकिस्तान, बांग्लादेश, थाईलैंड, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे हैं। यह टूर्नामेंट 12 से 25 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका अपने पहले मैच में 12 नवंबर को आयरलैंड का सामना करेगी।

श्रीलंका की 14 सदस्यीय टीम हर्षिता समरविक्रमा (कप्तान), कवीशा दिलहारी (उपकप्तान), संजना काविंदी, इमेशा दुलानी, हासिनी परेरा, विष्मी गुणारत्ने, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना, सत्या संदीपनी, रश्मिका सेववंडी, सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मल्की मदारा, चेतना विमुक्ति।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story