रवि राज और देवांश बिष्ट के शानदार खेल से श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में

WhatsApp Channel Join Now
रवि राज और देवांश बिष्ट के शानदार खेल से श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में


नई दिल्ली, 29 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली के श्याम लाल कॉलेज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की ओर से आयोजित खेलो डीयू क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमिफाइनल में जगह बना ली है। टीम के लिए रवि राज और देवांश बिष्ट ने क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जवाब में शिवाजी कॉलेज की टीम 10 ओवरों में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के लिए रवि राज ने 36 गेंदों में 78 रन, आयुष पंचाल 30 गेंदों में 53 रन, पारस 9 गेंद में 34 रन और आर्यन शर्मा 14 गेंदों में 23 रन बनाए। देवांश बिष्ट (2-0-3-5) और संदीप (3-0-26-2) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

इससे पहले के मैच में श्याम लाल कॉलेज ने श्री अरबिंदो कॉलेज को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में अस्मित (31), रवि राज (2/8) और संदीप (2/21) ने विजेता टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था।

पहले दौर के मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग) ने एसएलसी (ईवनिंग) को 7 विकेट से हराया था। विजेता टीम के लिए आयुष पांचाल (24), विनय नेगी (18) और अनिर्बान घोष (17) ने बल्लेबाजी में तथा संदीप (2/18) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story