देहरादून में खेली जा रही सचिवालय सुपर लीग में हरिकेन और पैंथर की बड़ी जीत

WhatsApp Channel Join Now
देहरादून में खेली जा रही सचिवालय सुपर लीग में हरिकेन और पैंथर की बड़ी जीत


देहरादून, 12 अप्रैल (हि.स.)। देहरादून में खेली जा रही सचिवालय सुपर लीग 2026 में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में सचिवालय हरिकेन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर सचिवालय लायंस को 103 रन से हरा दिया। दूसरे मैच में सचिवालय पैंथर ने राइजिंग को 187 रनों के बड़े अंतर से पटखनी दी।

पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय हरिकेन ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 206 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा किया। टीम के लिए दिवाकर पंत ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 75 रन और रवि रन्सवाल ने 35 रन बनाए।

इसके जवाब में 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिवालय लायंस की टीम मात्र 13.3 ओवरों में 103 रनों पर सिमट गई। लायंस की ओर से राज कुमार पाठक (29 रन) और संदीप सिंह (23 रन) ही कुछ संघर्ष कर सके। हरिकेन की ओर से आशीष रावत और ओमीश कुमार ने 04-04 विकेट लिए। आशीष रावत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।

दूसरा मैच सचिवालय पैंथर और राइजिंग के बीच खेला गया। पैंथर ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में एक विकेट खोकर 275 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के खिलाड़ी प्रमोद नेगी ने 175 रन की दमदार शतकीय पारी खेला। उनके अलावा अमित नेगी ने भी 76 रन बनाए।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग की टीम 88 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए शुभम ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। पैंथर के जितेंद्र सिंह ने 3 और विकास ने 2 विकेट लिए। इस तरह पैंथर ने मैच 187 रन से जीत लिया। प्रमोद नेगी को बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story