आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स करेगी बल्लेबाजी

WhatsApp Channel Join Now
आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स करेगी बल्लेबाजी


आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात टाइटन्स करेगी बल्लेबाजी


अहमदाबाद, 31 मई (हि.स.)। गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। गुजरात टाइटंस (जीटी) बल्लेबाजी के लिए उतरेगी।

फाइनल मुकाबले के लिए आरसीबी ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात ने टीम में एक बदलाव करके स्पिनर साई किशोर की जगह अरशद खान को प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

फाइनल के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

गुजरात इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story