केकेआर ने चोटिल पथिराना की जगह लुवनिथ को टीम में किया शामिल

WhatsApp Channel Join Now
केकेआर ने चोटिल पथिराना की जगह लुवनिथ को टीम में किया शामिल


केकेआर ने चोटिल पथिराना की जगह लुवनिथ को टीम में किया शामिल


नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चोटिल मथीशा पथिराना की जगह बाकी बचे मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज लुवनिथ सिसोदिया को टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के बाकी मैचों के लिए उनकी जगह लुवनिथ सिसोदिया को चुना है। विकेटकीपर बल्लेबाज सिसोदिया इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करने वाले सिसोदिया ने 15 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम 124 रन दर्ज हैं। वह 30 लाख रुपये में केकेआर से जुड़ेंगे।

कोलकाता की टीम ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना को आईपीएल 2026 सीजन के लिए 18 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। शुरुआत में वह चोट के कारण ही नहीं खेल पाए। फिर जब वापसी की तो केवल 8 गेंदें ही फेंक पाए और हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वीरेन्द्र सिंह

Share this story